
अगर आप भी है नॉनवेज खाने के शौकीन और प्लान कररहे है बनाने का तो हो जाइए सावधान दरअसल बिहार के पटना में बर्ड फ्लू से 2000 से ज्यादा मुर्गियों और कौवो की गयी जान, पटना में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। हाल ही में, (ICAR) के परिसर में मुर्गियों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। इसके परिणामस्वरूप, वहां की सभी मुर्गियों को नष्ट कर सुरक्षित रूप से दफनाया गया है।
बिहार के पटना, भागलपुर और जहानाबाद जिलों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। पटना के ICAR परिसर में मुर्गियों की अचानक मृत्यु के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद, परिसर के सभी पोल्ट्री वार्ड खाली कराए गए और मुर्गियों को नष्ट किया गया।
बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की टीमें सैंपल जांच और सेनेटाइजेशन में जुटी हैं। इसके अलावा, प्रभावित इलाकों में एंटीवायरल दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।
https://youtube.com/shorts/3w4_i40OGnM?si=JVq4dINF3iIi_-po
वही नागरिकों के लिए निर्देश भी है –
मुर्गी फार्म की नियमित सफाई और सेनेटाइजेशन करें।
मुर्गी फार्म के कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने और जूते पहनकर काम करना चाहिए।
पक्षियों के मांस और अंडों को अच्छी तरह पकाकर ही सेवन करें; कच्चा या अधपका न खाएं।
यदि आपके क्षेत्र में पक्षियों की असामान्य मृत्यु होती है, तो तुरंत स्थानीय पशु अस्पताल या जिला पशुपालन पदाधिकारी को सूचित करें।
बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता और सावधानी आवश्यक है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।