
RJD के बहुबली विधायक भेजे गए जेल ,पटना के दानापुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया उनके साथ उनके भाई पिंकू यादव ,भतीजे श्रावण यादव और चीकू यादव ने भी आत्मसमर्पण किया ये कार्यावाही एक बिल्डर द्वारा दर्ज कराये गए रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में की गयी है | 11 अप्रैल को पटना पुलिस और विशेष कार्य बल STF ने रीतलाल के 11 ठिकानो पर छापेमारी की थी ,जिसमे करीब 11 लाख नकद 77 लाख के ब्लेंक चेक ,जमीं के दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई थी | वही रीतलाल यादव पेहले भी हत्या ,रंगदारी ,दंगा आर्म्स एक्ट के तहत टोटल 42 मामले दर्ज है|
पटना का बेऊर जेल रीतलाल यादव का नया ठिकाना है| रीतलाल यादव ने कोर्ट में कहा कि उनकी जान को खतरा है| इससे पहले दानापुर कोर्ट में सरेंडर करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है| रीतलाल यादव ने कहा कि अगर उनकी जान बचेगी तब बो बेल के लिए अपील फाइल करेंगे| रीतलाल यादव ने अपनी हत्या के साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिल्डर और प्रशासन मुझे मिलकर मारना चाहती है| मुझे फंसाया गया है, उन्होंने कहा कि दानापुर विधानसभा चुनाव हम नहीं लड़े इसके लिए यह चाल चली जा रही है| मुझे डर है कि कोर्ट से जेल आने जाने के क्रम में मेरी हत्या ना करवा दी जाए| रीतलाल ने बिहार पुलिस के कई अधिकारी पर भी आरोप लगाया है|