पवन-खेसारी में भिड़ंत-

एक बार फिर आमने-सामने हुए पवन और खेसारी पावर स्टार और ट्रेडिंग स्टार में हुई जबरदस्त भिड़ंत मगर अफसोस की बाजी कोई और मार गया.! खबर लखनऊ से सामने आई है जिसे जान भोजपुरी जगत में जश्न का माहौल है | अब आप थोड़े कंफ्यूज हो गए होंगे कि ऐसा क्या हो गया तो आपको बता दे की ये भिड़ंत हाथपाई वाली नहीं बल्कि फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में देखने को मिली है।
फिल्म अवॉर्ड में पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली मगर बाजी अरविंद अकेला कल्लू मार गए अरविंद बने बेस्ट एक्टर तो अंजना सिंह बेस्ट एक्ट्रेस,इसी के साथ रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड भी मिला है।
जी हां दरअसल भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारीलाल यादव की अवॉर्ड शो के मंच पर भी आमने सामने थे | सबकी निगाहें टिकी थी कि दोनों में से किसे कितना और कौन सा अवॉर्ड मिलता है। लखनऊ में आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स 2025 में दोनों सितारों की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां दोनों की फिल्मों ने 7-7 अवॉर्ड जीतकर एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दी। पवन सिंह और खेसारीलाल को पछाड़ते हुए अरविंद अकेला कल्लू और अंजना सिंह ने बाजी मारी है।
पवन खेसारी दोनों सितारों की फिल्मों ने 7-7 अवॉर्ड्स जीतकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पवन सिंह की फिल्म *‘सूर्यवंशम’* को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि खेसारीलाल यादव की फिल्म *‘राजाराम’* को बेस्ट क्रिटिक फिल्म का खिताब मिला है। दोनों फिल्मों के PRO *रंजन सिन्हा* को इस बार फिर से *बेस्ट पीआरओ* का अवॉर्ड मिला। रंजन सिन्हा पिछले दो दशकों से भोजपुरी सिनेमा में प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
*बेस्ट एक्टर* का खिताब *अरविंद अकेला ‘कल्लू’* को उनके शानदार अभिनय के लिए दिया गया। वहीं, *बेस्ट एक्ट्रेस* का अवॉर्ड *अंजना सिंह* को उनकी फिल्म बड़की दीदी के लिए मिला। अंजना को सोशल कैटेगरी में भी मेरी बेटी मेरा अभिमान फिल्म के लिए सम्मानित किया गया। तो वही *बेस्ट डायरेक्टर* का अवॉर्ड सूर्यवंशम के लिए *रजनीश मिश्र* को मिला, जबकि राजाराम के लिए *पराग पाटिल* को बेस्ट डायरेक्टर (जूरी) और *आर. आर. प्रिंस* को बेस्ट डीओपी (राजाराम) का सम्मान मिला। इसी के साथ *निरहुआ* यानी *दिनेश लाल यादव* को फसल फिल्म के लिए *बेस्ट एक्टर (पुरुष)* का खिताब मिला, जबकि हिंदुस्तानी फिल्म के लिए *विजय कुमार यादव* और सूर्यवंशम के लिए *निशांत उज्ज्वल* को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।

समारोह में UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर भाषा और क्षेत्रीय सिनेमा को सहयोग दे रही है। यूपी में आज बड़ी संख्या में फिल्मों की शूटिंग हो रही है, जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।
बाकी अब इस समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से आगे बढ़ रहा है। अब तो देश में ही नहीं विदेशों में भी भोजपुरी का डंका बज रहा। बाकी अब इस अवार्ड फंक्शन में बाद भोजपुरी जगत में जश्न का माहौल है। पवन खेसारी दोनों के फैंस खुश है.।

Avatar photo

Vandana Pandey

Vandana Pandey, a talented anchor at Star TV Bihar, is admired for her engaging on-screen presence and eloquent reporting. With a flair for delivering news with clarity, she brings Bihar's latest stories and events to the forefront.

Related Posts

नहीं बंटेगी सीट ,वक्फ के खिलाफ रैली-

आज महागठबंधन की बड़ी बैठक दोपहर 2 बजे से होनी है ,ये बैठक राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में होगी | वही इस बैठक को लेकर कई बाते सामने आ…

Read more

RJD विधायक रीतलाल का सरेंड-

RJD  के बहुबली विधायक भेजे गए जेल ,पटना के दानापुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया उनके साथ उनके भाई पिंकू यादव ,भतीजे श्रावण यादव और चीकू यादव ने भी आत्मसमर्पण…

Read more